उत्तराखंड में भूकम्प के झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं

उत्तरकाशी/देहरादून 09 जनवरी : शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकम्प के झटके महसूस किये गये। इस भूकम्प की तीव्रता 3.3 मापी गयी।

भूकम्प के कारण किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र प्रभारी डी एस पटवाल के मुताबिक़ पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 27 मिनट 30 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस भूकंप का केन्द्र गोरसाली ग्राम के ऊपर जंगल मे जमीन की सतह से 10 किलोमीट गहराई में स्थित बताया गया है। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई हैै। श्री पटवाल ने बताया कि अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *