न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

वेलिंगटन । न्यूजीलैंड में रविवार को भूकंप का काफी तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। इसके बाद राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने कहा कि एक सुनामी आ सकती है। earthquake

earthquake new zealand

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजे आए भूकंप का केंद्र दक्षिणी द्वीपीय शहर क्राइस्टचर्च से 90 किलोमीटर दूर स्थित था। इसका केंद्र जमीन से बहुत नीचे नहीं था। हालांकि प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद चेतावनी जारी नहीं की। लेकिन न्यूजीलैंड में आपात प्रबंधन का प्रभार संभालने वाले राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने एक सुनामी की संभावना जताई। न्यूजीलैंड ने दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए एक सुनामी चेतावनी जारी की।

भूकंप में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, सभी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रशांत क्षेत्र में कोई सुनामी आने की संभावना नहीं है। न्यूजीलैंड सरकार की जियोनेट वेबसाइट ने कहा कि भूकंप व्यापक तौर पर पूरे देश में महसूस किया गया। सरकार ने नागरिकों को भूकंप के बाद के झटकों को लेकर भी सावधान किया।

क्राइस्टचर्च की एक महिला, टैमसिन इंडेसर ने कहा, झटका लंबे समय तक रहा। हम सोये हुए थे। हमारी नींद तब खुली जब मकान हिलने लगा। महिला ने कहा, आसपास नुकसान के कोई संकेत नहीं हैं। बिजली आपूर्ति जारी है। भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। earthquake

www.naqeebnews.com

# earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *