मानसून की देरी से बरक़रार है चमकीली धूप और तपती गर्मी

इस समय गर्मी से बेहाल हर इंसान आसमान में आने वाले बादलों का इन्तिज़ार कर रहा है मगर चमकती धुप उसे निराश कर रही है। उत्तर भारत सहित देश का बड़ा हिस्सा तप रहा है और लू से बुरा हाल है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

मानसून की देरी से बरक़रार है चमकीली धूप और तपती गर्मी

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के बड़े भाग में लू चली। दिल्ली एनसीआर में पारा 45 डिग्री के पार होने के कारण मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहाँ जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 44 – 46 डिग्री तक रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार रविवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

हरिद्वार में मंगलवार को तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। ठण्ड की तलाश में मसूरी जाने वालों को भी मायूसी का सामना करना पद सकता है। यहाँ तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण माल रोड सहित अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक पहुंचे। मसूरी में भी 12 – 13 जून को हल्की बारिश के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमी रफ़्तार से आगे आ रहा है। इसके अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने के आसार हैं। महाराष्ट्र को भिगोने के बाद इसका रुख गुजरात और उत्तर की और होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *