एशियाई बाजारों के असर से नुकसान में दिखा शेयर बाजार

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। इसका कारण एशियाई बाजारों की गिरावट बताया जा रहा है।

एशियाई बाजारों के असर से नुकसान में दिखा शेयर बाजार

हालांकि दो दिन तक बाजार में तेजी रही मगर विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की हुई।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 418.07 अंक टूटा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 418.07 अंक गिरने के बाद 52,114 पर आ गया। इस बीच निफ्टी 131.1 अंक गिरकर 15,507.70 पर रहा।

नुकसान उठाने वाले प्रोडक्ट में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल दिखे जबकि डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज, मारुति सुजुकी इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने लाभ के संकेत दिए।

मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 934.23 अंक यानी 1.81 प्रतिशत बढ़कर 52,532.07 अंक पर बंद हुआ जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 288.65 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की बढ़त लेकर 15,638.80 अंक पर बंद हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और शंघाई के बाजार मध्य सत्र के सौदों में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 3.20 फीसदी गिरकर 110.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा मंगलवार को 2,701.21 करोड़ रुपये के शेयर की बिकवाली हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *