दुबई पुलिस और एमिरेट्स एयरलाइंस ने भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर मदन गौरी का खोया हुआ मोबाइल फ़ोन सुरक्षित लौटाकर एक मिसाल कायम की है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के यूट्यूबर मदन गौरी ने बताया कि पिछले हफ़्ते दुबई एयरपोर्ट पर यात्रा करते समय मेरा मोबाइल फ़ोन खो गया।
यूट्यूबर गौरी का आईफोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था, सम्पर्क किए जाने पर दुबई पुलिस ने न केवल उनका फोन खोज निकाला बल्कि उसे बिना किसी चार्ज लिए सीधे उनके घर तक पहुंचा दिया।
फ़ोन गुम हो जाने के बाद मदन ने खुद को तसल्ली दे ली थी कि अब फ़ोन नहीं मिलेगा, लेकिन जब उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ़ से संपर्क किया, तो उन्हें फ़ोन की जानकारी ईमेल किए जाने का आदेश मिला।
गौरी बताते हैं कि कुछ दिनों बाद जब वह चेन्नई लौटे तो उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें बताया गया था कि उनका फ़ोन मिल गया है। दुबई पुलिस ने एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ मिलकर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगली उड़ान से फ़ोन चेन्नई वापस भेज दिया।
यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह कहानी साझा की। उनकी इस स्टोरी पर भारी संख्या में यूज़र्स दुबई पुलिस और एमिरेट्स की प्रशंसा कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है।
इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दुबई पुलिस की ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरी का इस अनुभव ने दुनियाभर के लोगों के सामने एक मिसाल पेश करते हुए पुलिस और एयरलाइन की एक शानदार छवि बनाई है।













