इस साल की ब्लॉकबस्टर बन चुकी है ‘दृश्यम 2’

फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई कर के ये साबित कर चुकी है कि ये इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।

इस साल की ब्लॉकबस्टर बन चुकी है ‘दृश्यम 2’

रिलीज के तीसरे हफ्ते में ‘दृश्यम 2’ सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है। ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज़ के तीसरे रविवार यानी 17वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने बीते दिन 10.39 करोड़ का कारोबार किया है। इस कलेक्शन के साथ ही ‘दृश्यम 2’ ने 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। अब एक्सपर्ट देख रहे हैं कि ‘दृश्यम 2’ कब 200 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है।

रिलीज़ के 17 दिन बाद भी ‘दृश्यम 2’ की मांग बनी हुई है। तीसरे वीकेंड में कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बीते 3 दिनों में 23 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 186 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *