‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा दी है

दृश्यम 2 का इन्तिज़ार कामयाब हुआ। दर्शक सांस रोक कर इस देखने पर मजबूर हैं। ऐसा लगता है लम्बे समय बाद दर्शकों को सिनेमा का मज़ा मिला है। ‘दृश्यम 2’ शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने टिकट खिड़कियों पर 3 तीन दिन पूरेकरने इ साथ साथ छप्पर फाड़ कमाई की है।

'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा दी है

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश हो रही है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन क 21.59 करोड़ रहा। दो दिनों में ही ‘दृश्यम 2’ ने 36 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। तीसरे दिन फिल्म की परफॉर्मेंस ज़बरदस्त रही।

‘दृश्यम 2’ ने तीसरे दिन करीब 27.17 करोड़ का बिजनेस किया। वीकेंड तक इसका टोटल कलेक्शन 64.14 पहुंच गया। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 45 से 50 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मलयालम भाषा में बनी फिल्मों का हिन्दी रीमेक हैं। मलयालम की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुईं थीं। अजय देवगन की इस साल रिलीज हुई ये तीसरी फिल्म है। पिछली दोनों ही फिल्में ‘रनवे 34’ और ‘थैंक गॉड’ सिनेमाघरों में ख़ास सफल नहीं हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *