पुणे की बिटिया की ड्राइंग बनी गूगल डूडल, मिले लाखों वोट

नई दिल्ली। गूगल ने बालदिवस के लिए पुणे की 11 वर्षीय बच्ची की बनाई ड्राइंग को डूडल चुना है। अन्विता ने चौथी से 6वीं कक्षा तक के ग्रुप में नेशनल लेवल पर यह जीत हासिल की है। डूडल प्रतियोगिता की थीम थी ‘यदि मैं किसी को कुछ पढ़ा सकूं, यह होगा। अन्विता के एन्जॉय एवरी मोमेंट शीर्षक वाले डूडल का सिलेक्शन हुआ है। अन्विता की ड्राइंग थीम को 10 दिन में एक लाख से ज्यादा वोट मिले। doodle google

doodle-google

अन्विता ने अपनी थीम एंजाय एवरी मूवमेंट में जीवन के तीन मौलिक तत्वों जमीन, पानी और हवा का चित्रण किया है। अन्विता ने बताया कि ड्राइंग बनाते वक्त मैने तनाव मुक्त रहने और जो चीजें मुझे खुशी देती हैं उनके बारे में सोचा और मैनें ड्राइंग में पतंग, गुब्बारे, समुद्रों, पेड़, पक्षियों और समुद्री जीवन को उकेरने लगी।

www.naqeebnews.com

# doodle google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *