डोनारुम्मा गुकेश ने ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट रचा इतिहास

भारत 16 साल के डोनारुम्मा गुकेश ने चेस में इतिहास रच दिया है। एमचेस रैपिड ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट में गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर रिकॉर्ड बनाया। गुकेश ने 29 चालों में ही वर्ल्ड चैंपियन को शिकस्त दे दी।

डोनारुम्मा गुकेश ने ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट रचा इतिहास

विश्व चैंपियन के रूप में कार्लसन को हराने वाले गुकेश दुनिया के सबसे कम उम्र खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश ने मुक़ाबले के नौवें दौर में कार्लसन को हराया। इससे पहले कार्लसन को इसी टूर्नामेंट में रविवार को भारत के 19 साल के अर्जुन एरिगैसी ने भी हराया था।

डोनारुम्मा गुकेश इस जीत के साथ 12 राउंड के बाद 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर 25 अंक लेकर पोलैंड के यान क्रिस्तोफ डूडा हैं। अजरबैजान के शखरियार मेमेदियारोव 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *