धनकुबेरों की सूची में डोनाल्ड ट्रंप 222 पायदान लुढक़े

न्यूयार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में एक वर्ष के दौरान बड़ी गिरावट आई है और वह विश्व के धनकुबेरों की सूची में 222 पायदान नीचे आ गए हैं। न्यूयार्क मैग्जीन फोब्र्स की नवीनतम सूची के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति राष्ट्रपति बनने के बाद तेजी से कम हुई है।

पत्रिका की नवीनतम सूची में ट्रंप की संपत्ति में 40 करोड डॉलर की गिरावट आई और अब वह 3.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। संपत्ति में गिरावट की वजह से राष्ट्रपति विश्व के धनकुबेरो की सूची में 222 पायदान की जोरदार गिरावट के बाद अब 544 वें स्थान से 766 वें स्थान पर आ गए हैं।

वर्ष 2015 में अमरीका के राष्ट्रपति के चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप ने 10 अरब डॉलर की संपत्ति का दावा किया था। राष्ट्रपति की संपत्ति में गिरावट की मुख्य वजह एक तो न्यूयार्क शहर में अचल संपत्ति क्षेत्र के सामने बना हुआ संकट और उनकी ध्रुवीकरण वाली छवि बताई जा रही है।

ई. कामर्स के जोर पकडऩे के कारण ट्रंप टावर जैसी संपत्तियों के दाम तेजी से नीचे आए हैं। पत्रिका का आकलन है कि गत कुछ सालों में ट्रंप की सबसे मशहूर इमारत की कीमत ही 4.1 करोड़ डॉलर (लगभग 2.66 अरब रुपए ) कम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *