कोलकाता रेप-मर्डर केस में 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर्स, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं- आईएमए

बृहस्पतिवार को आईएमए ने एलान किया कि वे 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर्स, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं- आईएमए

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह एलान कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स पर भीड़ द्वारा घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में किया गया है।

इस हड़ताल के तहत देश भर में 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपात सेवाएं बंद रहेंगी। आईएमए द्वारा जारी बयान में कहा गया है किओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी और सभी सर्जरी नहीं की जाएगी।

चिकित्सा निकाय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी तथा आपातकालीन वार्ड में भी कामकाज जारी रहेगा।

कोलकाता के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की आईएमए ने निंदा करते हुए कहा है कि चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है।

आईएमए के इस बयान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारियों द्वारा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए अपराध के विरोध में बैठे डाक्टरों के साथ की गई गुंडागर्दी पर देश भर में चिकित्सा सेवाएं बंद रखने की घोषणा की गई है।

भारतीय चिकित्सा संघ के अनुसार यह बंद शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह छह बजे तक 24 घंटे जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *