डीएम ने दिया 15 अगस्त का तोहफा, लखनऊ के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे फ्री में सिनेमा

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ वासियों के लिए एक खास तोहफा है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक 15 अगस्त के मौके पर राजधानी लखनऊ में निशुल्क सिनेमा दिखाने की व्यवस्था की गई है।

डीएम ने दिया 15 अगस्त का तोहफा, लखनऊ के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे फ्री में सिनेमा

आज़ादी के पर्व पर ये आदेश लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स में लागू किया जाएगा। अपने आदेश में डीएम ने स्पष्ट किया है कि फ्री फिल्में देखने की यह सुविधा पहले आइये और पहले पाइये के आधार पर होगी। डीएम ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि इस अवसर पर सिनेमाघरों में ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म दिखाई जाएगी।

 

आज़ादी के पर्व पर फ्री फिल्म देखने के ख्वाहिशमंद दर्शकों को समय से पहले सिनेमाघर पहुंचना है और अपनी सीट तय करके सिनेमा देखना होगा।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार द्वारा जारी आदेश के तहत लखनऊ शहर के कई सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में फ्री फिल्म देखी जा सकती है। इन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में गोमतीनगर का वेव मल्टीफ्लेक्स, सिनेपोलिस, पी.वी.आर सहारागंज, पी.वी.आर सिंगापुर मॉल, पी.वी.आर लूलू मॉल, आईनाक्स (गोमतीनगर), आईनाक्स (तेलबाग), आईनाक्स (निशातगंज), आईनाक्स (फैजाबाद) शामिल हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल भी लखनऊ में 15 अगस्त के दिन लोगों को मुफ्त फिल्में दिखाई गई थी। फिलहाल लखनऊ डीएम का फ्री में फिल्म दिखने का ये फैसला इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *