आगरा की दिव्या सिकरवार यूपीपीएससी-2022 में बनी प्रदेश की टॉपर

गढ़ी राम एत्मादपुर आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपीपीएससी-2022 में टॉप कर प्रदेश नाम रोशन किया है।

आगरा की दिव्या सिकरवार यूपीपीएससी-2022 में बनी प्रदेश की टॉपर

दिव्या सिकरवार बताती है कि पहली बार वो मैंस क्लीयर नहीं कर सकी थी। दूसरी कोशिश में दो नंबर से उनका चयन नहीं हो सका था। दिव्या ने कोशिश जारी रखी और अब उन्हें इस बात पर यक़ीन नहीं हो रहा है कि प्रदेश में टॉपर का ख़िताब इस समय उनके पास है।

इस इलाक़े में ही नहीं बल्कि यहाँ से आस पास के क्षेत्रों में भी किसी लड़की का शिक्षा हासिल करना आसन नहीं। दो बार की असफलता ने उन्हें दूसरी नौकरी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था। दिव्या को उनकी मां का सहारा मिला और उन्होंने उसे आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

दिव्या ने सेंट जोंस डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की। इसके लिए दिव्या ने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की।

दिव्या के परिवार में फौजी पिता राजपाल के अलावा दादी और दो छोटे भाई है। दिव्या की ख्वाहिश है कि डिप्टी कलेक्टर बनने पर वह सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभकारी तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। गांव की बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने पर हर कोई बधाई दे रहा है। ऐसे में परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *