सीएम ने प्रेमियों के लिए बनवाए पार्क, भाजपा लगाएगी प्यार पर पहरा : डिंपल

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने युवाओं को आकर्षित करने वाला बयान दिया है और कहा है कि अखिलेश सरकार ने राज्य में लवर्स पार्क बनवाया है। Dimple

Dimple

अगर अगली सरकार बीजेपी की बनी तो वो प्यार करने वालों पर पहरा लगा देंगे।

गुरुवार को लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा कि अगर इस बार यूपी में बीजेपी की सरकार बनती है तो प्रेमी जोड़ों के लिए खतरा हो सकता है।

उन्होंने संबोधन में युवाओं का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में युवा प्रेमियों के लिए सुरक्षित पार्क बनवाएं हैं लेकिन अगर बीजेपी सरकार में आ गई तो प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनवाएगी।

उन्होंने युवाओं को सावधान करते हुए कहा कि आप लोग एंटी स्क्वाड के बहकावे में न आएं। बीजेपी महिलाओं से होने वाले छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाना चाहती है, इसके जरिए वो युवाओं के प्रेम पर रोक लगाना चाहती है।

डिंपल यादव यहां सपा प्रत्याशी अनुराग यादव के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। सांसद ने कहा, सपा सरकार ने युवाओं के लिए काम किया है।

सपा सरकार ने बच्चों के खेलने के लिए और प्रेमी जोड़ों के लिए जनेश्वर पार्क सहित कई ऐसी जगहें बनाई हैं, जहां लोग आराम से घूम सकते हैं। यहां मां, पत्नी और यहां तक कि गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जा सकते हैं।

डिंपल ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर यही स्क्वॉयड एंटी-रोमियो-जूलिएट स्क्वॉयड के तौर पर काम करेगा और प्रेमी जोड़ों को प्रताड़ित करने और उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की आजादी को खत्म कर देगा।

हालांकि, डिंपल ने बयान में साफतौर पर नहीं कहा लेकिन उनका हमला भगवा ब्रिगेड द्वारा लव जिहाद और वैलेंटाइन डे के विरोध को लेकर ही था।

डिंपल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि सपा सरकार ने डायल 100 के जरिये न केवल पुलिसिंग में सुधार किया है बल्कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 से करीब 6 लाख लड़कियों को मनचलों से बचाया है।

डिंपल ने बीजेपी के साढ़े चार मुख्यमंत्रियों का शासन वाले बयान पर कहा कि ये लोग सत्ता हासिल करने के लिए भ्रम फैला रहे हैं।

जो लोग ऐसा भ्रम फैला रहे हैं वही आज एक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं दे सके हैं। इन पांच सालों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक सफल नेता के रुप में उभरे हैं और प्रदेश को विकास की राह पर लेकर चल रहे हैं।

www.naqeebnews.com

# Dimple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *