धोनी को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे ब्रेबोर्न स्टेडियम

मुंबई:धोनी इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाले दो अभ्यास मैचों में से पहले में भारत ‘ए’ की अगुआई कर रहे हैं। दोपहर से ही सीसीआई के गेटों पर दर्शकों की लंबी भीड़ लगी हुई थी। शुरूआत में ही पूर्वी स्टैंड खचाखच भर गया जिसके बाद दर्शक उत्तरी स्टैंड पर पहुंचे। dhoni

dhoni

समय के साथ पश्चिमी स्टैंड भी पूरा भर गया। इस मैच के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है। मनदीप सिंह के रूप के पहला विकेट गिरने के साथ ही दर्शकों ने धोनी, धोनी चिल्लाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में उपर आएंगे लेकिन उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आए।

पिछले हफ्ते सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने वाले धोनी को कल शाम इसी मैदान पर टीम के साथियों के साथ फुटबाल खेलते हुए देखा गया। उन्हें दूधिया रोशनी में नेट अभ्यास भी किया।

www.naqeebnews.com

# dhoni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *