धाकड़ कंगना को मिला पासपोर्ट

कॉन्ट्रवर्सी क्वीन कंगना रनौत अपने पासपोर्ट को लेकर काफी परेशान थीं। कंगना को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जाना था लेकिन विभाग उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं कर रहा था। अब एक्ट्रेस को उनका पासपोर्ट मिल गया है।

धाकड़ कंगना को मिला पासपोर्ट

कंगना ने फिल्म धाकड़ के निर्देशक रजनीश घई के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘मुझे मेरा पासपोर्ट मिल गया। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। चीफ मैं जल्द ही एक बार फिर आपके साथ होउंगी। #धाकड़।’

कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज था जिसके पासपोर्ट जारी किए जाने की बात पर कंगना हाईकोर्ट पहुंच गई थीं। हालांकि अब जब उन्हें पासपोर्ट मिल गया है तो उन्होंने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *