डेवॉन कॉनवे ने शानदार शतक के साथ साल 2022 का आगाज़ किया

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच माउंट मॉन्गनुई में खेला जा रहा है। मैच का आज पहला दिन है। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने शानदार शतक के साथ साल 2022 के पहले दिन की शुरुआत की है। उन्होंने 186 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की।

डेवॉन कॉनवे ने शानदार शतक के साथ साल 2022 का आगाज़ किया

कॉनवे साल 2022 में इंटरनेशनल शतक जमाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कॉनवे ने 227 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की मदद से 122 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज का टेस्ट करियर में यह दूसरा शतक है।

कॉनवे पिछले साल जून महीने में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू किया था, जहां उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़ा था और फिर अगले दो मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे। इनमें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। चोटिल होने की वजह से वह भारत के दौरे पर नहीं आ सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *