रियो में लहराया तिरंगा, भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड,

 

रियो। ब्राजील के रियो से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है। भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड जीत लिया है। पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है। devendra rio gold india

devendra-rio-gold-india

12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।

देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया। देवेंद्र ने 63।97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62।15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। devendra rio gold india

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *