बड़ी तैयारी के बावजूद भारी इस युद्ध में बड़ा नुकसान झेल रहा है रूस

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ अधिकारियों की मानें तो यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में अब तक 7 रूसी जनरल मारे गए हैं। इसके अलावा एक रूसी जनरल बर्खास्त भी किया गया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि हाल में होने वाली मौत लेफ्टिनेंट जनरल याकोव रेजानस्टेव की हुई है। जनरल याकोव रूस के दक्षिणी सैन्य जिले में 49वीं संयुक्त शस्त्र सेना के कमांडर थे।

बड़ी तैयारी के बावजूद भारी इस युद्ध में बड़ा नुकसान झेल रहा है रूस

रूसी कमांडर जनरल व्लास्लाव येरशोव को उनके पद से हटाए जाने की खबर भी कुछ दिन पहले मिली थी। जनरल व्लास्लाव 6वीं संयुक्त शस्त्र सेना से थे। उनपर रूसी सेना के अपने पड़ोसी पर महीने भर के आक्रमण के दौरान हुए भारी नुकसान और रणनीतिक विफलताओं के का आरोप है।

बीते एक महीने जारी युद्ध में मारे गए रूसी सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या ने पश्चिमी सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। इसके लिए कम्युनिकेशन चैनल्स और रसद से जुड़े मामलों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो वरिष्ठ रूसी अधिकारियों को अनएन्क्रिप्टेड चैनलों का इस्तेमाल, जिससे यूक्रेनी सेना उनकी पहचान करने में सफल रही।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युद्ध में सिर्फ 1,300 से अधिक सैन्यकर्मी मारे गए हैं, लेकिन पश्चिमी देशों में इस संख्या के चार या पांच गुना ज्यादा मौतों का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक़ यूक्रेन में मास्को की ओर से तैनात 115-120 बटालियन में से करीब 20 अब नुकसान के कारण प्रभावी नहीं हैं।

रूसकी और से मिली जानकारी के मुताबिक़ यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं जबकि 3,825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अनुमान लगाया था कि यूक्रेन में चार सप्ताह के युद्ध के दौरान सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूसी आंकड़े में पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे रूस समर्थित अलगाववादियों को शामिल नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *