नोटबंदी के बाद कई नेता भिखारी बन गए  पार्रिकर

पणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी की पहल के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं। पर्रिकर ने पोंडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोगों ने गोवा को लूटना व्यवसाय बना लिया था। मोदी जी द्वारा पांच सौ रुपये और हजार रुपये के नोट बंद करने के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं।” demonetisation

manohar parrikar demonetisationउन्होंने दावा किया कि एक नेता को दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि दिल के दौरा का नोटबंदी से कोई लेना देना नहीं है।

पर्रिकर ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले गोवा में एक पुल का तीन बार शिलान्यास हो चुका था, लेकिन यह बन नहीं रहा था।

जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा कि यह पुल मैं छह महीने में बनाऊंगा। हालांकि, लोगों ने उस समय मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था।

सहयोगी दल एमजीपी से मतभेद का हवाला देते हुए पर्रिकर ने तेलीगाव में आयोजित एक रैली में कहा, “कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।

वे हमारे सरकार में मंत्री हैं।” उन्होंने कहा, “अगर इन मंत्रियों को मतभेद है तो उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं रहना चाहिए।

वे सरकार द्वारा की गई हजारों चीजों का जिक्र नहीं कर रहे लेकिन एक या दो चीजों को लेकर शिकायत कर रहे हैं, जो सरकार ने नहीं कर सकी है।”

www.naqeebnews.com

# demonetisation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *