दिल्ली हाफ मैराथन ने अब तक जुटाए 5.50 करोड़

नयी दिल्ली। राजधानी में आगामी 20 नवंबर को होने जा रही एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन ने अब तक चेरिटी के जरिए 5.50 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन राजधानी में होने वाली खेल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस मैराथन में कुल 34,000 लोग हिस्सा ले रहे हैं। delhi half marathon

delhi half marathonविश्व प्रसिद्ध इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ मन के संदेश को बढ़ावा देना है। इस मैराथन के 2015 संस्करण ने कुल 7.26 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसका असर 15,000 लोगों की जिंदगी पर पड़ा था क्योंकि इस पैसे के जरिए कई मुहिम चलाई गई थी।

दिल्ली हाफ मैराथन के 2016 संस्करण में अभी तक 5.50 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं और 30 नवंबर तक लोग सहयोग देना चालू रखेंगे। अभी तक कई कॉरपोरेट घरानों की 112 टीमें अपना रजिस्ट्रेशन मैराथन के लिए करवा चुकी हैं। 48 केयर चैम्पियनों में से प्रत्येक ने औसतन 2.50 लाख रुपये दिए हैं। 175 से ज्यादा व्यक्ति और 40 से ज्यादा बच्चे एवं युवा धन इकट्ठा कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल ज्यादा से ज्यादा धन आएगा। इस अभियान में स्कूली छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और धन जुटाया है।

श्री राम स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र नितिश साहनी ने देखने में असक्षम लोगों के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा का धन इकट्ठा किया है। श्रीराम मिलेनियम नोएडा की छात्र रितिका और अमेटी स्कूल की छात्रा अर्शिया और रितिका स्कील डेवलपमेंट के लिए धन इकट्ठा कर रही हैं। ओरेकल में काम करने वाले भास्कर घोष दिल्ली में ईशा विद्या में स्वंयसेवी हैं। यह संस्था कोयम्बटूर से काम करती है। इस सीएसओ/एनजीओ का लक्ष्य शिक्षा के लिए धन इकट्ठा करना है। ईशा विद्या ने अभी तक चार लाख रुपये का धन जोड़ लिया है। चेशायर होम्स दिल्ली की निदेशक मीरा प्रदीप सिंह ने अभी तक 17 लाख रुपये का धन जुटा लिया है।
www.naqeebnews.com

# delhi half marathon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *