दिल्ली के तुगलकाबाद में कंटेनर डिपो से गैस लीक, 110 छात्राएं अस्पताल पहुंचीं

gas_leak2_tughlaqनई दिल्ली, दिल्ली के तुगलकाबाद में शनिवार को कंटेनर डिपो से गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई. इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राएं बेहोश हो गईं. अब तक मजीदिया अस्पताल, सफदरजंग और बत्रा हॉस्पिटल में 110 छात्राओं को भर्ती कराया जा चुका है. छात्राओं ने सुबह 7:35 बजे आंख में जलन और उलटी की शिकायत की.
वहीं, गैस लीक की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. इलाके में राहत बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि लीक होने के बाद गैस तेजी से फैल गई और इसकी चपेट में कई छात्र आ गए. बताया जा रहा है कि गैस स्कूल के पीछे मौजूद कंटेनर डिपो से लीक हुई.
रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि गैस लीक के बाद विद्यार्थियों ने आंख और गले में जलन की शिकायत की. इसके बाद करीब 50 से 60 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. वहीं, डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि तुगलकाबाद डिपो के कस्टम एरिया से कुछ केमिकल लीकेज हुआ, जिसकी चपेट में आने से नजदीक के स्कूल की छात्राओं ने आंख में जलन की शिकायत की.घटना के समय छात्राएं कक्षाओं में पढ़ रही थीं.
उन्होंने बताया कि गैस लीक होने की सूचना मिलने के फौरन बाद स्थानीय पुलिस, पीसीआर, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि छात्राओं को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *