दिल्ली के गर्ल्स होस्टल में आग, दहशत में लड़की ने लगाई छलांग

गुजरात के सूरत में लगी भीषण आग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि देर रात 3 बजे के करीब दिल्ली के जनकपुरी में एक गर्ल्स होस्टल में आग लगने का मामला सामने आ गया। इस घटना की सूचना दमकल विभाग को फोन के जरिए दी गई।


खबरों के मुताबिक, दक्षिणी दिल्‍ली के जनकपुरी में कावेरी गर्ल्स होस्टल के बेसमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल में रात 3 बजे आग लग गई। बाद में यह आग फैलते हुए ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। अचानक लगी इस आग से होस्‍टल में हड़कंप मच गया। होस्‍टल प्रशासन ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसमें 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

 

इसी दौरान आग से घबराई एक लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए होस्‍टल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस बीच फैले धुएं से 6 लड़कियां भी बेहोश हो गईं, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
सांकेतिक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *