दीपिका पादुकोण ने प्रभास की ‘स्पिरिट’ से अलविदा कहा

दीपिका पादुकोण को निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी की ‘स्पिरिट’ के लिए भारी फीस मिल रही थी मगर उनके लिए इस फिल्म में काम करना मुमकिन नहीं हो पाया और आखिरकार उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा।

दीपिका पादुकोण ने प्रभास की 'स्पिरिट' से अलविदा कहा

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’ की तैयारी कर रहे हैं। खबर थी कि इसमें प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दोनों पहले ‘कल्कि एडी 2898’ में काम कर चुके हैं। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं हैं।

तेलुगु मीडिया के अनुसार, संदीप रेड्डी ने दीपिका पादुकोण को अपने प्रोजेक्ट से हटा दिया है। ख़बरों के मुताबिक़, दीपिका बहुत ज्यादा डिमांड कर रही थीं, जिससे संदीप नाखुश थे। कहा जा रहा है कि वह पहले से ही किसी और की तलाश कर रहे हैं।

दीपिका की मांगों को अनप्रोफेशनल मानते हुए संदीप ने यह फैसला लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 39 साल की दीपिका ने कथित तौर पर 8 घंटे का वर्क डे मांगा था, जो वास्तविक शूटिंग समय के लगभग 6 घंटे के बराबर था।

ये भी खबर है कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे के एक प्रतिशत के साथ भारी फीस की भी मांग की। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दीपिका ने तेलुगु में अपने डायलॉग बोलने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपिका को ‘स्पिरिट’ के लिए अब तक की सबसे बड़ी फीस मिलने वाली थी, जिसके लिए उन्हें कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस दी गई थी।

पिंकविला की पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की प्रेग्नेंसी के कारण ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में देरी। पहले इस फिल्म की शूटिंग 2024 के आखिरी में शुरू होनी थी।

इससे पहले दीपिका पादुकोण ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ में नज़र आई हैं। बेटी की पैदाइश के बाद उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का अभी तक ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि वो ‘कल्कि’ के सीक्वल का हिस्सा होंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और ‘किंग’ में नजर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *