दीपिका पादुकोण ‘लेडी सिंघम’ बनने को तैयार

मुंबई: बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण जल्द ही ‘सिंघम 3’ में पुलिस कॉप के किरदार में नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण 'लेडी सिंघम' बनने को तैयार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म सिंघम के तीसरे भाग में काम करने के लिए रज़ामंद हैं और दर्शक उन्हें इस फिल्म में पुलिस की वर्दी में देख सकेंगे।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस बार अपनी कॉप सीरीज के लिए एक दबंग महिला पुलिस अधिकारी को मुख्य भूमिका में लिया है, जिसे दीपिका पादुकोण निभाएंगी।

दीपिका इस सीरीज की पहली कॉप हीरोइन होंगी इस बात की पुष्टि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट की बदौलत की है।

बताते चलें की निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी की सिंघम की पिछली दो किस्तों में अजय देवगन ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *