करीना ने कहा, कैटरीना से बेहतर हैं दीपिका

मुंबई। बॉलीवुड में अभिनेत्री करीना कपूर खान की बेबाकी को कोई जवाब नहीं। उन्हें घुमा फिराकर बता करना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनसे जो पूछा जाता है, उसका वो सीधा जवाब देती है। फिर चाहे किसी अच्छा लगे या बुरा।।।। करीना का यह साफगोई वाला रूप एक बार फिर देखने को मिला। जी हां, नेहा धूपिया के चैट शो में हर सवाल का जवाब बेहद बेबाकी से दिया। कार्यक्रम के दौरान जब नेहा ने करीना से पूछा कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका में से किसे बेहतर एक्ट्रेस मानती हैं? इस पर बिना एक पल सोचे करीना ने तपाक से जवाब दिया ‘दोनों में कोई तुलना है ही नहीं। deepika better

deepika better kareena

अब इसे क्या कहा जाए, क्योंकि जब कैटरीना, रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं, तो एक चर्चित चैट शो में करीना ने रणबीर और कैट की शादी को लेकर अपनी इच्छाएं जाहिर की थीं। इस चैट शो में करीना और रणबीर ने साथ में पार्टिसिपेट किया था। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या रणबीर और कैट के बीच दूरी आ जाने से अब करीना भी कैट से दूरी बना रही हैं?

www.naqeebnews.com

# deepika better

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *