लाल किला पर झंडा फहराने वाला आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

नयी दिल्ली 09 फरवरी : गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम रेंज की टीम ने 26 जनवरी के बाद से फरार सिद्धू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

गौरतलब है 26 जनवरी को राजधानी में हुई हिंसक घटना और लाल किले पर सिखों का पवित्र झंडा निशान साहब फहराने के पीछे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *