ब्राजील में साढ़े चार लाख से पार हुई कोरोना से मरने वालों की संख्या

रियो डि जैनिरो 26 मई : कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर ब्राजील में इस महामारी से मरने वालों की संख्या साढ़े चार लाख से पार हो गयी है।

ब्राजील में साढ़े चार लाख से पार हुई कोरोना से मरने वालों की संख्या

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 73,453 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 61 लाख 94 हजार 209 हो गया।

वहीं 2173 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या चार लाख 52 हजार 031 हो गयी।ब्राजील में अब तक एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *