अर्थी से उतार लाश को लगा रहे थे आग, चिता पर हुई हैरान करने वाली घटना

बोचहां (मुजफ्फरपुर)। बोचहां के ककड़ाचक गांव में सोमवार को एक अजीब घटना घटी। एक महिला की सांसें थमने के बाद परिजन दाह-संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। इसी बीच चिता पर लेटी महिला के शरीर में सुगबुगाहट होने की बात फैल गई।तुरंत ही परिजनों ने डॉक्टर को श्मशान घाट पर बुलाया। लेकिन, डॉक्टर ने महिला को डेड घोषित कर दिया। death of woman

death of woman

इस बीच जिंदा होने की खबर सुनते ही बात आग की तरह फैल गई। श्मशान घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

गांव के रमेश कुमार सिंह की पत्नी मंजू देवी(40 वर्ष) सोमवार की सुबह आंगन में लगे फूल-पौधों में पानी डाल रही थी।

इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति रमेश कुमार व अन्य परिजनों ने बताया कि बेहोशी के समय पूरा शरीर ठंडा हो गया था।

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो दाह-संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर आए।

इसके बाद शरीर में सुगबुगाहट होने लगी। छूकर देखा तो शरीर गरम था।

जिसके बाद बोचहां अस्पताल से चेकअप के लिए डॉक्टर को बुलाया। लेकिन, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है।

www.naqeebnews.com

# death of woman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *