काबुल में होटल में हुए हमले में 40 लोग की मौत

काबुल। काबुल के लग्जरी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर सप्ताहांत हुए हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों में आज यह बताया गया।

यह संख्या अफगानिस्तानी अधिकारियों द्वारा पहले जारी मृतक संख्या से लगभग दोगुनी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने एएफपी से कहा, इंटरकॉन्टिनेंटल होटल हमले में (अफगानिस्तानियों की) मृतक संख्या 25 है।

 

हमले में 15 विदेशियों की मौत होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इस तरह कुल मृतक संख्या 40 हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *