मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर को कोर्ट से मिली जमानत

 

मऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने वाले बीजेपी के पूर्व नेता दयाशंकर को शनिवार को जमानत मिल गई है। मऊ में एडीजे-4 की अदालत ने उनको 50-50 हजार रुपए के दो मुचलके पर जमानत दी है।

daya shankar

मायावती को अपशब्द कहने के मामले में दयाशंकर को यूपी एसटीएफ ने 29 जुलाई को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया था जिसके बाद उनको मऊ की कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। दयाशंकर 29 जुलाई से जेल में बंद थे।

बीजेपी नेता दयाशंकर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अप्रिय शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद पार्टी की तरफ से दयाशंकर के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में इस केस को मऊ ट्रांसफर कर दिया गया था। शनिवार को मऊ की कोर्ट में दयाशंकर के कई समर्थक भी मौजूद थे और जमानत मिलने के बाद सबमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *