दाउद कुछ शर्तों के साथ भारत आने को तैयार : केशवानी

मुंबई। अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम के भाई इब्राहिम कास्कर का मुकदमा लड रहे वकील श्याम केशवानी ने मंगलवार को कहा कि दाउद ‘भारत आना चाहता है लेकिन कुछ शर्तों के साथ लेकिन केंद्र सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं है।

 

केशवानी मंगलवार को ठाणे अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि दाउद की अन्य शर्तों के साथ यह भी शर्त थी कि उसे मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि यह बात पांच वर्ष पहले ‘दाउद ने अपनी इच्छा प्रख्यात वकील राम जेठमलानी के जरिए सरकार तक पहुंचाई थी लेकिन केंद्र सरकार ने उसकी शर्तें नहीं मानीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट मामले में अबू सलेम का प्रत्यर्पाण शर्तों के साथ किया था

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *