दंगल और उड़ता पंजाब को मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड 2017

नई दिल्ली : कल 14 जनवरी 2017 को फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। दंगल ने चार में से तीन बड़े सम्मान को अपने नाम किया। Filmfare award

Filmfare award

आमिर खान को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और नीतेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं दंगल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। आलिया भट्ट तो उड़ता पंजाब में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।

 इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई स्टार मौजूद थे। सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया।

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर नीतेश तिवारी ने कहा- यह अवॉर्ड इस बात का सबूत है कि दर्शकों को हमारी फिल्म दंगल कितनी पसंद आई है।

 इसीलिए मैं भारत और विदेश के उन लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने हमारी फिल्म को अपना प्यार और समर्थन दिया। यह सबकुछ है।

अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ आई आलिया भट्ट को श्रीदेवी और बोनी कपूर ने बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड दिया। जिसके बाद भट्ट ने कहा- उड़ता पंजाब मेरे दिल के बहुत करीब है।

धन्यवाद शाहिद मेरे पास स्क्रिप्ट भेजने के लिए। आज मेरे लिए बहुत स्पेशल दिन है। श्रीदेवीजी आपसे इसे ग्रहण करना एक सम्मान है। दूसरा कारण मेरी बहन का यहां होना है।

अपने पिता का मैसेज शेयर करते हुए आलिया ने कहा- मेरे पापा ने कहा था मुझे लगता है तुम ही जीतोगी। तुम्हें जो महसूस होता है वो करो, अगर रोने का मन है तो रोओ। मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। करण उसे ब्रेक देने के लिए धन्यवाद।

दूसरे अवॉर्ड्स में सोनम कपूर को नीरजा में अपनी परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिक्स का बेस्ट एक्टर (फीमेल) अवॉर्ड मिला। वहीं मनोज बाजपेयी और शाहिद कपूर को अलीगढ़ और उड़ता पंजाब के लिए क्रिटिक्स मेल अवॉर्ड मिला।

अब्बास-मस्तान से अवॉर्ड मिलने के बाद सोनम कपूर काफी इमोशनल हो गईं। शाहिद ने कहा- मैं इसे पाकर बहुत एक्साइटि़ड हूं और मैं इसके लिए फिल्मफेयर का बहुत धन्यवाद करता हूं।

राम माधवानी की फिल्म नीरजा को क्रिटिक्स की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। कृति सेनन और सूरज पंचोली ने बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत दोसांझ और साला खड़ूस के लिए रितिका सिंह को दिया।

अवॉर्ड मिलने के बाद दिलजीत ने इक कुड़ी गाया वहीं रितिका ने कहा- मैंने इससे पहले एख्टिंग नहीं की थी। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूं कि मैं रेस्लर हूं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

वरिष्ठ एक्टर ने कहा- बहुत से लोगों को लगता है कि अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने का मतलब होता हैं एंडिंग लेकिन मुझे लगता है कि यह शुरुआत है।

www.naqeebnews.com

# Filmfare award

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *