पंजाब में दलित की पिटाई, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

पंजाब के संगरूर जिले में एक पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को पीटा और उसे पेशाब पिलाने के लिए भी मजबूर किया गया।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि चार लोगों को 37 वर्षीय दलित व्यक्ति की पिटाई करने और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मूनक के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बूटा सिंह ने कहा कि संगरूर से 55 किमी दूर लेहरा के पास चांगालीवाला गांव के जगमेल सिंह को कथित तौर पर 7 नवंबर को एक पंच के घर से दो लोगों ने उठाया था।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों की पहचान रिंकू, अमरजीत सिंह, लकी उर्फ गोली और बीता उर्फ बिंदर के रूप में हुई है, जो चंगालीवाला गांव के निवासी हैं। उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। जबकि गुरुवार को डीएसपी ने कहा कि हम आरोपों की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस शिकायत के अनुसार, जगमेल का 21 सितंबर को रिंकू के साथ विवाद हुआ था लेकिन वे समझौता कर चुके थे। खंभे से बांदकर चाल लोगों ने पीटा रिंकू और बिंदर ने उन्हें सात नवंबर को सुबह नौ बजे पंच गुरदयाल सिंह के घर से उठाया और रिंकू के घर ले आए जहाँ अमरजीत भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *