Skip to content
Saturday, June 13, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • दिहाड़ी मजदूर के खाते में कहां से आए 1.26 करोड़ रुपये, किसी को पता नहीं
  • Marquee
  • Scrolling Box

दिहाड़ी मजदूर के खाते में कहां से आए 1.26 करोड़ रुपये, किसी को पता नहीं

AuthorDecember 17, 201601 mins

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दिहाड़ी मजदूर रातों रात करोड़पति बन गया। उसे बैंक से एक मैसेज मिला कि उसके बैंक खाते में 1.26 करोड़ रुपये का बैलेंस है। नाजिर नाम का यह दिहाड़ी मजदूर चित्तूर जिले के अमिलेपल्ली गांव का रहने वाला है। उसके मोबाइल पर रात में एक मैसेज आया कि उसके आंध्रा बैंक के बचत खाते में कुल 1,26,76,436 रुपये जमा किए गए हैं। इससे पहले उसने बुधवार को अपने खाते में 250 रुपये जमा किए थे। daily worker

daily worker bank

बैंक का संदेश पाकर नाजिर सकते में आ गया। उसने अगले ही दिन बैंक जाकर अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें इस रकम के बारे में बताया। अधिकारियों ने जवाब दिया कि उन्हें इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसके बाद नाजिर ने बैंक मित्र से संपर्क किया और अपरने खाते का मिनी स्टेटमेंट हासिल किया। स्टेटमेंट में दिख रहा था कि उसके खाते में कुल 1.26 करोड़ रुपये शेष राशि हैं। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर अधिकारियों को दे दी है। अब आय कर विभाग के लोग इस मामले की जांच कर रहे हैं कि ये पैसे कहां से आए?

गौरतलब है कि 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद देशभर में जनधन खाते में काला धन जमा होने की शिकायतें मिली थीं। कई लोगों ने अपने जानने वाले मजदूरों या घरेलू नौकरों के खातों में भी ऐसे धन जमा कराए हैं। आय कर विभाग इस तरह की सभी जमा राशियों की जांच कर रहा है।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने कालेधन को सफेद करने के लिए एक बार फिर नई स्‍कीम का एलान किया है। इसके अनुसार 50 प्रतिशत टैक्‍स देकर काले धन को सफेद किया जा सकेगा। राजस्‍व सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि यह योजना शनिवार (17 दिसंबर) से शुरू होगी। उनके अनुसार, खुद बताने पर 50 प्रतिशत राशि काटी जाएगी। इसके तहत 31 मार्च तक धन सफेद किया जा सकेगा। बैंकों में जमा की जा रही रकम पर नजर रखी जा रही है। कालेधन के पूरे खेल पर सरकार की नजर है।

www.naqeebnews.com

# daily worker

Tagged: bank account daily worker demonetisation note ban

Post navigation

Previous: ढाई लाख रुपए जमा होने वाले हर खाते पर आरबीआई की नजर
Next: नेपालः संविधान संशोधन के विरोध में तराई बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

पुराने सितारों के साथ कॉमेडी का नया पैकेज पेश करता ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर

June 13, 2026June 13, 2026

अब फैक्ट्रियां और बड़ी कंपनियां पेट्रोल पंप से तेल नहीं खरीद सकेंगी

June 13, 2026June 13, 2026

दिमाग़ी सेहत के लिए विटामिन सी के बारे में क्या बताती है रिसर्च

June 13, 2026June 12, 2026

एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने, कई देशों से अधिक है उनकी संपत्ति

June 13, 2026June 12, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top