अरब सागर में चक्रवाती तूफान असना भारत और पाक को करेगा प्रभावित

अरब सागर में पांच दशक के बाद चक्रवाती तूफान का खतरा नज़र आ रहा है। इस तूफ़ान को ‘असना’ नाम दिया गया है। चक्रवात असना को लेकर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

अरब सागर में चक्रवाती तूफान असना भारत और पाक को करेगा प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक़, देश के उत्तरी राज्यों से लेकर दक्षिण-मध्य राज्यों तक इसके प्रभाव की संभावना जताई है।मौसम विभाग से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 1891 से 2023 के बीच अगस्त माह में अरब सागर में केवल तीन चक्रवाती तूफान आये। ये तूफ़ान 1976, 1964 और 1944 में आए हैं।

मौसम विभाग ने चक्रवात असना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। गुजरात में आज के दिन बहुत भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।


जानकारों के मुताबिक़, यह सिस्टम कल उत्तर की ओर बढ़ता है, तो मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ जाएंगी। जबकि एक दिन बाद पंजाब और हरियाणा में बारिश अधिक होने की संभावना है।


मौसम विभाग में चक्रवाती तूफान असना को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं चक्रवाती तूफान असना के कारण बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बना है। इससे आंध्र के तटीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके मध्य रात्रि में उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा क्षेत्र को पार करने की उम्मीद है।

इसके धीमी रफ़्तार से पश्चिम की ओर आगे बढ़ने पर तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा, कर्नाटक, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी विदर्भ के आसपास के इलाकों में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कल जब यह सिस्टम भीतरी इलाकों में प्रवेश करेगा, तो तेलंगाना और विदर्भ के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में रेड वार्निंग जारी की गई है। कल विदर्भ में भी रेड अलर्ट लागू रहेगा।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण 2-3 सितंबर को पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके चलते आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है और कल-परसों हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *