मथुरा के संतों का एलान, अक्षय कुमार की फिल्म के डायरेक्टर की जुबान काटने वाले को 1 करोड़

मथुरा। मथुरा के संतों ने अक्षय कुमार की फिल्म “टॉयलेट एक प्रेम कथा” के डायरेक्टर की जुबान काटकर लाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। यह संत डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह की फिल्म में नंदगांव और बरसाना गांव के लड़का लड़की की शादी दिखाने से नाराज हैं।  एक महापंचायत में डायरेक्टर की जुबान काटने पर 1 करोड़ के इनाम की बात कही गई। यह महापंचायत बरसाना गांव में हुई, जहां सतों ने डायरेक्टर पर फिल्म में शादी के इस सीन से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। cutting off tongue

cutting-off-tongue-akshay-toilet

सतों के मुताबिक, ऐसा दिखाकर सालों से चली आ रही इन गांव को परंपरा को तोड़ा गया है, जिसके मुताबिक इन दो गांव के लड़का लड़की आपस में शादी नहीं कर सकते। महापंचायत में 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे, जिसमें 6 गांव के प्रधान, संत और स्थानीय लोग शामिल थे। इस महापंचायत से तीन दिन पहले ही बरसाना पंचायत के 20 प्रधानों ने शादी के इस दृश्य के खिलाफ याचिका दायर की थी।

सीन में नंदगांव के लड़के और बरसाना की लड़की की शादी करते दिखाया गया था। याचिका में कहा गया था कि यह उनकी परंपरा के खिलाफ है, क्योंकि लंबे समय से दोनों गांवों के बीच शादी ना करने का रिवाज है। दरअसल इनमें से एक गांव भगवान कृष्ण और दूसरा राधा का है।

गौरतलब है  कि इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि यह फिल्म नायिका प्रधान और महिला सशक्तिकरण व स्वछता अभियान पर आधारित है। फिल्म बरसाना और नंदगांव के रिश्तों पर नहीं है। फिल्म के अंदर एक ही गांव के नाम का उल्लेख है। धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

www.naqeebnews.com

# cutting off tongue

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *