छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF के 11 जवान शहीद

crpf-jawanनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए हैं. हमले में 7 जवान घायल भी हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जाती है. ये जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे.
सीआरपीएफ की टीम सुकमा के चिंतागुफा में सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगी हुई थी. चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब बुरकापाल क्षेत्र में था, तब नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई. सीआरपीएफ की कोबरा टीमें मुठभेड़ की जगह पर पहुंच गई हैं और वहां सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि घायलों के निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल के लिए भेजा गया. इधर दंतेवाड़ा में भी सुरक्षा बलों ने एक IED को डिफ्यूज कर दिया. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के रास्ते में ये IED लगाई थी.
पिछले महीने दंतेवाड़ा जिले में ही गश्त पर निकले पुलिस बल पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *