फिर चमका रैना का बल्ला, इस बार यूपी को मिली हार

कोलकाता। पिछले मैच में तूफानी शतक जड़ उत्तर प्रदेश को जीत दिलाने वाले कप्तान सुरेश रैना ने तमिलनाडु के खिलाफ सुपर लीग ग्रुप बी मैच में मंगलवार को अर्धशतक बनाया, लेकिन इस बार उनकी टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया में वापसी की कवायत में लगे रैना ने 41 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। शिवम चौधरी ने 38 और अक्षदीप नाथ ने नाबाद 38 रन बनाए।

 

उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। तमिलनाडु ने संजय यादव की 32 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों से सजी 52 रन की पारी से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

 

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले रैना टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारतीय टीम में वापसी का मानक यो-यो टेस्ट को भी पास किया था।

उत्तर प्रदेश की दो मैचों में यह पहली हार है जबकि तमिलनाडु की इतने ही मैचों में यह पहली जीत है। तमिलनाडु ग्रुप-बी में चौथे नंबर पर और यूपी दूसरे नंबर पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *