केरल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ कर हुए 63000 के पार

तिरुवनंतपुरम 16 अप्रैल : केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या गुरुवार को 5,400 से अधिक और बढ़कर 63,000 के पार पहुंच गयी।

केरल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ कर हुए 63000 के पार

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित कर्नाटक के बाद सबसे अधिक है। संक्रमण मामले में तीसरे स्थान पर स्थित कर्नाटक में 96 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में इस दौरान संक्रमण के 8,126 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 11,97,302 पहुंच गयी और 2,700 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 11,28,475 हो गयी। इसी अवधि में 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,857 हो गयी है।

राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 5,405 और बढ़ कर 63,647 पहुंच गयी। सभी सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड-19 केन्द्रों पर इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों में केरल महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *