भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 834 हुए, 19 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में 2 और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये 2 मौतें कहां हुई हैं?

अभी तक महाराष्ट्र में 4, गुजरात में 3, कर्नाटक में 2 और मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 1 व्यक्ति यहां से चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *