लगातार दो दिनों से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

कोरोना के मामलों में लगातार दो दिनों से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक़ बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 12 लोगों की मौत भी हुई है।

लगातार दो दिनों से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

बुधवार के आंकड़ों से इनमे 61 की बढ़त रही जो पिछले दिन ये संख्या 2,468 थी जो बढ़कर 2,529 पहुँच गई। मंगलवार की तुलना में ये संख्या 500 अधिक रही।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या इस समय 32,282 हो गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 5,28,745 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है और 4,40,43,436 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *