लखनऊ में हाई कोर्ट के समीप संविधान पार्क के निर्माण की योजना है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में बर्ड एवियरी के भी निर्माण का निर्णय लिया गया। प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने की योजना है।

इस क्षेत्र में एक इंटरेक्टिव बर्ड एवियरी विकसित की जाएगी जिसमे विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के प्राकृतिक वास के अनुसार पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यह लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में फैली होगी।
शहर में विकास एवं सौदर्यीकरण के लिए लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी लगभग 195 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना पर काम क़वाएगी। यहाँ लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से गोमती बायो डायवसिंटी पार्क में बर्ड एवियरी तैयार की जाएगी।
इसके साथ ही अयोध्या रोड पर हाईकोर्ट के पास ग्रीन बेल्ट की लगभग 2500 वर्गमीटर भूमि पर संविधान पार्क बनेगा। हाई कोर्ट के पास लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से संविधान पार्क बनाया जाएग, जो आम लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।
गोमती नगर में ग्वारी फ्लाईओवर के पास ग्रीन बेल्ट की भूमि पर 8 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्पोटर्स एरिया एवं 8.5 करोड़ रुपये की लागत से लोटस पार्क तैयार किए जाने की योजना है। गोमती रिवर फ्रंट पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से वंडर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा, यह खासतैर से बच्चों के लिए होगा।
शुक्रवार को आयुक्त सभागार में हुई अवस्थापना विकास निधि की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली इस बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और नगर आयुक्त गैरव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गोमती नगर में सहारा ग्रुप से खाली करवाई गई भूमि पर गोमती बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। साथ ही ऐशबाग स्थित सुप्पा झील का भी कायाकल्प होग। लगभग 13 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस झील के संवर्धन एवं सौदर्यीकरण के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इससे बाउंड्रीवॉल, पाथ-वे, हॉटीकल्चर एवं साफ-सफाई के कार्य करवाए जाएंगे। सौन्दर्यीकरण के इस क्रम में फैजुल्लागंज क्षेत्र में सड़क एवं जल निकासी के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण करवाया जाएग। मंडलायुक्त ने शहर के विभिन्न पार्को में 250 ओपन जिम स्टॉल करने के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
अर्जुनगंज में 5 करोड़ रुपये की लागत से पांडव पार्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।















