ऐसिड हमले की पीड़िता के साथ सेल्फी लेने पर महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की तीन महिला कॉन्स्टेबलों को ऐसिड अटैक की पीड़िता के साथ सेल्फी लेने पर सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा था। Constables

Constables

रायबरेली के ऊंचाहार की रहने वाली पीड़िता जब गंगा-गोमती एक्सप्रेस से अपने घर से वापस लखनऊ लौट रही थी तो दो लोगों ने उन्हें जबरन ऐसिड पिलाने का प्रयास किया था।

इस घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।

इस घटना को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने काफी गंभीरता से लिया था और शुक्रवार सुबह ही वह पीड़िता की हालत का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

तीनों महिला कॉन्स्टेबलों को वहां पर पीड़िता की सुरक्षा के लिए रखा गया था। पीड़िता के बेड पर ली गई उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तीनों कॉन्स्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

www.naqeebnews.com

# Constables

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *