हार के कारणों पर कांग्रेस का मंथन

लोकसभा चुनाव में हार के बाद आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसके लिए सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राहुल ने हार की जिम्मेदारी ली थी। त्यागपत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इस्तीफे के मुद्दे को मेरे और कार्यसमिति के बीच छोड़ दें।

 

– दिल्ली: कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *