अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं रसोई गैस के भाव बढ़ने पर दिया धरना

अलवर 07 जुलाई : राजस्थान के अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भाव बढ़ने का विरोध करते हुये बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।

अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं रसोई गैस के भाव बढ़ने पर दिया धरना

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के भाव तेजी से बढ़े हैं, जब भी हम धरना करते हैं, अगले दिन फिर पेट्रोल डीजल के बढ़ जाते हैं। उन्होने कहा कि रेसाई गैस के दाम इतने अधिक बढ़ गए कि आमजन को खाना बनना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल के साथ रेसाई गैस के दाम कम करे। नहीं तो आठ से 15 जुलाई से तक प्रदेश भर में पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 17 जुलाई से विरोध स्वरूप जयपुर पैदल मार्च करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *