कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि यह मामला पूरे लोकतंत्र की रक्षा का है और यह अभियान सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशव्यापी जनमोर्चा बनेगा था।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित हेरफेर के खिलाफ आज कर्नाटक में प्रदर्शन करेंगे। पैदल मार्च में किए जाने वाले इस प्रदर्शन में ये लोग बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से कर्नाटक चुनाव आयोग कार्यालय जाएंगे और यहाँ चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मार्च में राहुल गाँधी भी शामिल होंगे और अपनी मांगों और प्रमाणों के साथ जवाबदेही तय करेंगे।
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित चुनावी धांधली का खुलासा किया है। बेंगलुरु सेंट्रल LSW क्षेत्र का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को अपनी अंतरिम जांच में 1,00,250 फर्जी वोटर मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये वोट जिन पांच तरीकों से डेल गए हैं वह इस तरह हैं-
डुप्लिकेट वोटर
फर्जी/गलत पते
एक पते पर बहुत सारे वोटर
अमान्य तस्वीरें
फॉर्म 6 का दुरुपयोग
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इस “वोट चोरी” के चलते बीजेपी को महादेवपुरा में भारी बढ़त मिली, जिससे बेंगलुरु सेंट्रल सीट बीजेपी के पक्ष में चली गई।
ईसीआई ने सत्यापन के लिए माँगा शपथ-पत्र
कर्नाटक की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस आरोप के बाद राहुल गांधी को शपथ-पत्र देने की बात कहीहै। इसमें उन्हें फर्जी मतदाताओं के नाम, लिस्ट पार्ट नंबर और सीरियल नंबर जैसी जानकारी शामिल करने के लिए कहा गया है।
वहीँ विपक्ष ने भी अपने रणनीतिक जवाब के साथ प्रदर्शन की तैयारी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि यह मामला पूरे लोकतंत्र की रक्षा का है और यह अभियान सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं रहेगा।













