सोनिया के कंधे का किया गया इलाज, स्वास्थ्य में सुधार

नई दिल्ली। मंगलवार को वाराणसी में रोडशो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कंधे में पहुंचे जख्म का सफल इलाज किया गया है। अब उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है। सर गंगा राम अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार नजर आ रहा है और उन्हें शीघ्र ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा।

Sonia

सोनिया गांधी को बुधवार को दोपहर आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल से इस अस्पताल में भेजा गया था। मंगलवार को आधी रात को वाराणसी से यहां पहुंचने के शीघ्र बाद सोनिया को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ़ डी एस राणा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है,  सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार नजर आ रहा है और उन्हें शीघ्र ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा।

बुलेटिन में कहा गया है, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कंधा विशेषज्ञों- मुम्बई के डॉ़ संजय देसाई और सर गंगाराम अस्पताल के डॉ प्रतीक गुप्ता की एक टीम ने उनके कंधे के जख्म का सफल इलाज किया। उनमें तेजी से सुधार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार वह एक हफ्ते अस्पताल में रूक सकती हैं। सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल के हदयरोग विभाग के डॉ़ अरूप बसु और उनकी टीम की देखभाल में भर्ती किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *