‘मोगैम्बो’ को खुश करने में लगी मोदी सरकार, सोनिया गांधी को नहीं बुलाने पर अधीर रंजन चौधरी नाराज

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे क्योंकि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को इस आयोजन के लिए नहीं बुलाया गया है। चौधरी ने ट्रंप के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों पर कहा कि यह ऐसा है जैसे हम ‘मोगैम्बो’ को खुश करने के लिए सब कुछ करेंगे। ट्रम्प की पहली भारत यात्रा के अंतिम दिन 25 फरवरी को राष्ट्रपति का भोज होने वाला है।

चौधरी ने कहा कि ट्रम्प भारत आ रहे हैं। भारत उनके लिए एक भव्य डिनर की मेजबानी करेगा, लेकिन विपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है। ट्रम्प के साथ डिनर के लिए सोनिया गांधी जी को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया। हाउडी मोदी कार्यक्रम में, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ने मंच साझा किया था, लेकिन यहां केवल मोदी और ट्रम्प साथ होंगे। यह किस तरह का लोकतंत्र है?

मोगैम्बो को खुश करने में लगी मोदी सरकार : लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च करने की क्या आवश्यकता है। डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को छुपाना पड़ रहा है या उन्हें हटाना पड़ रहा है। क्या यह व्यवहार सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *