गोवा : कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल को अपना नेता नहीं मान सकता

पणजी : गोवा के कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे के पार्टी छोड़ने के बाद एक और विधायक सवियो रॉड्रिग्स ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक रॉड्रिग्स ने कहा है, ‘मैं राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मान सकता।’ Congress

Congress

रिपोर्ट के मुबातिक रॉड्रिग्स ने गुरुवार को गोवा विधानसभा में हुए विश्वासमत परीक्षण का जिक्र करते हुए हुआ कहा कहा, ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं, दिग्विजय सिंह इस नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं।’

बता दें, गोवा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई।

गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा नेता और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने भी कहा कि कांग्रेस जो अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई, उसके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने यहां आकर काम नहीं, बल्कि एंज्वॉय किया है।

बता दें, विश्वजीत राणे ने गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी की बात कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राणे ने विधायक के तौर पर शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

गोवा के पूर्व सीएम प्रतापसिंह राणे के पुत्र विश्वजीत राणे ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया, ‘मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी गोवा में अपने दायित्वों का पालन करने में नाकाम रही है।’

www.naqeebnews.com

# Congress

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *